परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मराछी गांव में एक महिला के साथ उसके दबंग पट्टीदार ने घर में घुस कर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए घर के छत पर जोड़ाई किया गया दीवार तोड़ देने की ममला प्रकाश में आया है । इस सम्बन्ध में पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग किया है । उसने बताया कि मंगलवार की शाम उसके दबंग पटिदार प्रेम सागर यादव, शैलस यादव, बलिन्दर यादव की पत्नी शोभा देवी आदि लोग घर में घुस कर गाली गलोज करते हुए उसके घर के छत चढ कर जोडाई की जा रही दिवार तोड़ कर गिरा दिया । जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसका बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और एक हजार रूपये मुल्य की सीमेंट लेकर चले गए । जाते जाते जान से मार देने की धमकी भी देते गये । इस संबंध ने थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने कहा कि आवेदन मिला है, जांच की जा रही है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…