Siwan News

डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बना डेढ़ लाख की संपत्ति लूटी

परवेज अख्तर/सिवान : एमएच नगर थाना के सिसवां कला में बुधवार की रात्रि दर्जन भर हथियारबंद डकैतों ने विश्वकर्मा साह के घर के परिजनों को बंधक बना 30 हजार नकद समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति लूट ली। विरोध करने पर परिजनोंं की पिटाई भी की। घटना के बाद सभी डकैत रामपुर गांव की तरफ भाग निकले। मामले में गृह स्वामी विश्वकर्मा ने बताया कि हम घर के बाहर सो रहे थे, तभी रात्रि करीब 12.30 बजे हथियार से लैस होकर दर्जन भर डकैत आए और अपने को पुलिस बता मुझसे यह पूछा कि तुम्हारा बेटा कहां है। अचानक आधा दर्जन से अधिक लोगों के हाथों में हथियार देख मैं थोड़ा भयभीत हो गया। उनलोगों ने कहाकि तुम्हारा लड़का हथियार रखता है। घर की तलाशी लेनी है, घर का दरवाजा खोलवाओ। मैंने जब कहाकि मेरा पुत्र हथियार नहीं रखता है तो मुझसे सभी ने जबरदस्ती की और घर का दरवाजा जबरन खोलवा कर घर में प्रवेश कर गए। दो डकैतों ने मुझे पहले बंधक बना लिया। घर के अंदर करीब आठ डकैतों ने पत्नी सुनैना देवी, पुत्र अरुण साह को एक कमरे में बंद कर सभी कमरों में रखे 25 थान गहना, 30 हजार नकदी रुपये लूट लिए और रामपुर गांव की तरफ भाग निकले। लूट रामपुर गांव की दिशा में निकल पड़े। मैंने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए लेकिन तब तक डकैत भाग निकले थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026