परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के इलामदीपुर मठिया गांव में बुधवार की रात्रि उस समय अफरा तफरी मच गई जब मारपीट के बाद दबंगों ने झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते झोपड़ी में रखे चावल, गेहूं, सरसों, 5 हजार नकदी, साइकिल, कपड़ा समेत 40 हजार से अधिक की संपति जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर स्थानीय थाना से अग्निशामक के साथ विशाल भारद्वाज, उमा यादव, पंचानंद सिंह ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना को लेकर पीड़िता गायत्री देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर गांव के ही मुन्ना महतो, सोनू कुमार समेत पांच लोगों को आरोपित किया है जिसमें मारपीट कर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि आग लगने का आवेदन मिली है, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…