परवेज़ अख्तर/गोपालगंज:- गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पंडित जिगना गांव में कुर्सी पर बैठ कर खाना खाने के कारण एक दलित की पिटाई कर दी गयी. इस मामले को लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में एक व्यक्ति के विरूद्ध एससी एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि पंडित जिगना गांव निवासी अक्षय कुमार राम अपने घर के दरवाजे पर कुर्सी पर बैठ कर रात में खाना खा रहा था. इसी दौरान उधर से उसी गांव के चिघारू मिश्र गुजर रहे थे. उसे कुर्सी पर बैठ कर खाना खाते देख उन्होंने जातिसूचक शब्द को इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज और मारपीट करते हुए 15 सौ रूपए छीन लिए. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…