रघुनाथपुर

चापाकल से पानी लेने पर दलित की पिटाई

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव में नर्वदा उपाध्याय के दरवाजे पर सरकारी जमीन पर लगे सरकारी चापाकल से पानी भरने पर एक महादलित सुदामा राम को लाठी-डंडा एवं बंदूक के कुंदे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के संबंध में भाकपा माले प्रखंड सचिव सत्येंद्र राम ने बताया कि हरनाथपुर निवासी नर्वदा उपाध्याय के दरवाजे पर सरकारी जमीन पर लगे सरकारी चापाकल से महादलित सुदामा राम पानी लेने गया। इस पर नाराज होकर नर्वदा उपाध्याय एवं उनके दोनों पुत्र नित्यानंद उपाध्याय, विवेक उपाध्याय पत्नी फूलमाला देवी और पुत्री प्रीति कुमारी ने मिलकर लाठी, डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया।घायल को प्राथमिक उपचार के लिर स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस के समक्ष घायल ने बयान में बताया है कि वह सुबह दाल बनाने के लिए पानी ने चापाकल पर गया था जहां उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024