Barharia Siwan News

आईटी सेल भवन निर्माण का प्रमुख ने किया निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड वासियों की शिकायत पर प्रखंड प्रमुख रीता देवी ने शुक्रवार प्रखंड कार्यालय परिसर में बने रहे आइटी सेल भवन में निर्माण की जांच की। निरीक्षण में पाया कि आइटी सेल भवन में फ्लाई एस ईट की जगह पर साधारण ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। प्रमुख रीता देवी ने इस कार्य से नाराजगी जाहिर की और अविलंब इस ईट को हटाने का निर्देश ठेकेदार को दिया। वहीं प्रमुख ने प्रखंड कार्यालय परिसर में संचालित मुख्यमंत्री युवा कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण प्रमुख ने किया। जाच के दौरान प्रमुख ने छात्रों की कम उपस्थिति पर आपत्ति जाहिर करते हुए केंद्र संचालक को बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया। शिक्षा में किसी प्रकार को कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। पशु चिकित्सालय के समीप पीसीसी के बीच में धंस जाने को लेकर प्रमुख रीता देवी बिफर गई। वहां मौजूद ग्रामीणों के भीड़ में बताया कि महज एक साल पूर्व इसका निर्माण किया गया था। सालभर के अंदर ही बिखरने लगा है। उन्होंने बताया कि तमाम अनियमितताओं की जानकारी वरीय पदाधिकारियो को दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024