Categories: छपरा

छपरा में पुलिस पिटाई से दलित युवक की हुई मौत, थानेदार पर कार्रवाई की मांग

छपरा: एक दलित व्यक्ति की मौत ने काफी हंगामा मचा कर रख दिया और इसको लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी लगाया कि पुलिस की पिटाई से इसकी मौत हुई है जबकि इसके पिता का कहना है यह शराब पीने का आदी था और इसी के बचाव के लिए उसने खुद पुलिस को बुलवाकर इसको गिरफ्तार करा दिया था । गरखा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने बताया कि बुधवार को इसके पिता ने शिकायत कर थाने थाने से पुलिस बुलाकर गिरफ्तार कर आया था ।

जब इसकी हालत खराब हुई तो गरखा थाने की पुलिस इसे पहले जेल लेकर गए जेल ने इसको नहीं लिया तब जाकर गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अहले सुबह 4:00 बजे उसकी मौत हो गई और इसके बाद जब परिजन पहुंचे तो देखा कि इसके शरीर पर लाठी मारने के निशान है और पैर से खून बह रहा है। छपरा सदर अस्पताल में मृतक सिकंदर राम का पोस्टमार्टम हो चुका है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व विधायक सहित कई अन्य लोग यहां पर जुटे हुए हैं और एसपी से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई जा रही है और गड़खा थाना प्रभारी के ऊपर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। मृतक गरखा थाना क्षेत्र के पीठा घाट थाना क्षेत्र का निवासी था उसका नाम सिकंदर राम था जबकि उसके पिता का नाम वीरा राम है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026