परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर के हरपुर कोटवा में सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों 30 लीटर देशी महुआ शराब और एक अपाची बाइक को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया. सुबह करीब 9 बजे गांव के कुछ लोगों ने एक शराब धंधेबाज को पीछा किया. लेकिन शराब धंधेबाज अपनी भूरा रंग के अपाची और प्लास्टिक के बोरे में रखे देसी शराब को छोड़ ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गये.
वही ग्रामीणों का कहना है कि सभी बागौरा के रहने वाले थे. उसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. जहां सूचना पाकर एमएच नगर थाने के पुलिस ने उक्त गांव पहुंच धंधेबाज की बाइक व शराब को जब्त कर थाना लाया. इस दौरान थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि 30 लीटर देसी शराब व भूरा रंग की अपाची को जब्त किया गया है. वही पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर प्राथमिकी की बात कही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…