दरौली: केवटलिया में माले का 13 वां पंचायत सम्मेलन

परवेज अख्तर/सिवान: भाकपा-माले ने अमरपुर पंचायत का 13 वां पंचायत सम्मेलन शहीद कॉमरेड राजनाथ गोंड़ हाल शहीद कॉमरेड हरेन्द्र राजभर नगर में हुआ. सम्मेलन के शुरुआत पार्टी झंडातोलन से किया गया,एव तमाम पार्टी के शहीद हुए साथियों के शोक श्रद्वाजंलि अर्पित किया गया,सम्मेलन के पर्वेक्षक इनौस नेता जगजीतन शर्मा ने 17 सदस्यीय कमिटी का निर्वाचन कर सर्वसम्मति से सुरेंद्र प्रसाद को पंचायत सचिव के पद पर निर्वाचित किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए दरौली के मुखिया लालबहादुर भगत ने कहा कि 2014 के बाद भाजपा सरकार गरीबों का हक नहीं दे रही है. नवजवानों को नोकरी देने के बजाय पुलिस से लाठियां बरसा रही है.

मनरेगा कानून बना गरीबो मजदूरों के लिए लेकिन आज भी 198 रुपया मात्र मिलता है इससे से ज्यादा तो किसी ब्यक्ति के यहां मजदूरी करने पर मिलता है. जैसे दाल, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस आदि पर महंगाई है. भाजपा की सरकार में सिर्फ मंदिर, देशप्रेम, देश भक्ति,हो रही हैं और देश के सभी संस्थाओं को कुछ पूंजीपतियों को हाथों दिया जा रहा है. गरीब मजदूर मजदूरी कर अपना काम नहीं कर पा रहा है. मोदी है तो मुमकिन है का नारा है. सबका साथ सबका विकास का नारा है लेकिन गुजरात से ही एक एक कर जनता का पैसा लेकर भाग रहे हैं. सरकार सिर्फ देख सुन रही है. भाकपा माले सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी. मौके पर प्रखंड सचिव बचा भगत, शिवनाथ राम, बबन राजभर, संतोष यादव, ललन कुशवाहा, उपेंद्र पासवान, जगरनाथ राम आदि लोग रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026