परवेज अख्तर/सिवान: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के धनौती के समीप कृषि फॉर्म के पास बाइक सवार को बचाने के क्रम में छपरा की तरफ से आ रही बोलोरो पलट कर खाई में जा गिरी. जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इस संबंध में बताया जा रहा है कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के बनपुरा गांव निवासी प्रभु प्रसाद के लड़का संजय कुमार प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ सीवान स्थित अपने घर जा रहे थे. इस दौरान सीवान के तरफ ट्रक आ रही थी. ट्रक को ओवर टेक कर के बाइक सवार सामने आ गया.
बाइक सवार को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर तीन पलटन में खाई में जा गिरी. जिसमे चालक को गंभीर चोट आई है. वही परिवार के अन्य सदस्य को हल्की फुल्की चोट आई है. ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. डॉक्टर मुबारक अली ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया इधर घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा थाना घटनास्थल पर बोलेरो को खाई से निकालने में लगी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…