दरौली: स्कार्पियो के चपेट में आने 6 वर्षीय बालक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार को दरौली मरवा मुख्य मार्ग पर मझौलिया गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के चपेट में आने से एक एक छह वर्षीय बालक की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्थानीय गांव निवासी चौहान की पत्नी ललिता देवी अपने बेटे कृष्ण कुमार को लेकर सड़क पार कर रहे थे उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो से धक्का लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृत बालक का नाम कृष्ण कुमार बताया जा रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जिसके बाद घटनास्थल के दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया और छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई.

सड़क जाम की खबर मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी लालबाबू पासवान, अंचलाधिकारी आनंद गुप्ता मौके पर पहुंचे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम को हटवाया. अंचल अधिकारी द्वारा घटना के बाद मिलने वाले नियमानुसार मुआवजे की राशि को देने का आश्वासन दिया जिसके बाद आक्रोशित लोग शांत हो सके और जाम हटने के बाद आवागमन बहाल हो सका. बताया जा रहा है कि इस घटना में मृतक की मां ललिता देवी घायल हुई है. इधर घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार होने में सफल हो गया. स्थानीय लोगों की माने तो सड़क सकरा होने के कारण आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026