परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय जगदीशपुर में तीसरी बार अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक लालपरीखा पंडित ने बताया कि कोविड-19 के गाइडलाइंस के अनुसार काफी दिनों से विद्यालय बंद था तथा कोई शिक्षक विद्यालय नहीं जा रहे थे। 1 जून को जब वे विद्यालय पहुंचे तो देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है और उसमें से फाइलें गायब हैं।
इसके बाद दूसरी तरफ नजर गई तो पता चला कि मध्याह्न भोजन स्टोर के दरवाजे का कब्जा तोड़कर भोजन बनाने वाला तीन डेग, पंखा तथा गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान चोरी हो चुका है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व में भी दो बार चोरी की घटना हो चुकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है।मामले की जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…