दरौली: गैस सिलेंडर ले जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

बहन की शादी में भोजन बनाने के लिए स्कूटी से गैस सिलेंडर घर ले जा रहा था मृतक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के हरनाटर पंचायत के नोनिया टोला में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नोनिया टोला निवासी मैन चौधरी के पुत्र हंसनाथ यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जाता है कि सोमवार को हंसनाथ चौधरी की छोटी बहन की शादी निर्धारित थी। भोजन बनाने के लिए हंसनाथ चौधरी कहीं से गैस सिलेंडर लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी गांव में सड़क किनारे खाेदे गए गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गया।

स्वजन उसे इलाज के लिए बावना एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक द्वारा उसकी स्थिति गंभीर बताकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वजन उसे सदर अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गई। हंसनाथ तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026