रघुनाथपुर: ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत किया जिले का नाम रोशन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के नवादा निवासी उमेश पटेल की पुत्री मिनी कुमारी ने लखीसराय में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत कर प्रखंड समेत जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी मिनी कुमारी ने बताया कि लखीसराय में आयोजित दो दिवसीय 9वां स्टेट ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में अंडर (45किलोग्राम) भार वर्ग में लखीसराय के खिलाड़ी को 6-4 से पराजित किया एवं आरा के खिलाडी़ को 9-3 के अंतर से पराजित कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

मिनी को निर्णायक जज की भूमिका बेहतर ढंग से निर्वन करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। गौर करने वाली बात है कि मिनी इससे पूर्व भी जिला स्तरीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2018 में 42किलोग्राम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक सहित दर्जनों पदक जीतकर माता-पिता समेत प्रखंड व जिले का नाम रोशन कर चुकी है। उसकी सफलता पर रिश्तेदार एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026