दरौली: बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत

  • दरौली के अमरपुर सड़क के पास हुई घटना
  • चार मासूम बच्चों पर टुटा दुःखों का पहाड़

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के दरौली थाना क्षेत्र के नरौली गांव के पास दरौली अमरपुर मुख्य मार्ग पर गुरूवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान अमरपुर गांव निवासी स्व०जगनारायण साहनी  का 35 वर्षीय पुत्र शिव प्रसाद साहनी के रूप में किया गया है.जानकारी के अनुसार शिव प्रसाद साहनी और सुरेन्द्र साहनी साथ में घर से अपने बाइक द्वारा दरौली बाजार कुछ समान की खरीदारी करने आ रहा था तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक ने सामने से धक्का मार दिया जिसमें शिव प्रसाद साहनी और सुरेन्द्र साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए.

शिव प्रसाद साहनी का पुरा शरीर खून से लथपथ और बेहोशी अवस्था को देखते हुए आनन फानन में ग्रामीणों ने घायल को दरौली प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र लाया जहां चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक इलाज के बाद मृत घोषीत कर दिया जबकि एक घायल साथी सुरेन्द्र साहनी का इलाज चल रहा है.

सुरेन्द्र साहनी की स्थिति अभी फिलहाल सही बताया जाता रहा है.मृतक पेशे से मजदूरी का काम करता था तथा परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. मृतक के छोटे छोटे दो पुत्र और दो पुत्री हैं. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. वही पत्नी रीना देवी,चारों बच्चे सहित अन्य परिजनों का रो रो बुरा हाल है.सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024