Categories: छपरा

ड्राई स्टेट बिहार में फिर जहरीली शराब से 4 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा; मौके पर पहुंंचे अफसर

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन जहरीली शराब से मौतों की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। राज्य में शराब बनाना, बेचना, रखना, पीना और पिलाना सब गैरकानूनी है। फिर भी जहरीली शराब पीकर मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब सारण में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से मौत की घटना हुई है। ताजा घटना में जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत भुआलपुर में जहरीली शराब पीने से 4 लोगो की मौत की खबर मिल रही है। मढ़ौरा के भुआलपुर में यह घटना हुई है। पुलिस गांव में पहुंच चुकी है और छानबीन में जुट गई है।

भुआलपुर मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय का पैतृक गांव है। घटना स्थल पर पुलिस के साथ जिला प्रशासन के पदाधिकारी भी पहुंच चुके हैं। शराब पीने को लेकर गांव में चुप्पी है। लेकिन, कुछ लोग भीड़ से हटकर बता रहे हैं कि सबने शराब पिया था।

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है क्योंकि और लोगों के भी शराब पीने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि बदनामी के डर से कई लोग छिप कर इलाज करा रहे हैं। इस बीच पुलिस इलाके में कैंप कर रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि किसी ने शराब पिया है तो जानकारी दे ताकि समय से इलाज करवाकर जान बचाई जा सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026