परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाने की टीम ने सोमवार की शाम बलहूं में आटो में धक्का मारने के आरोप में ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया तथा मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के छत्तरगढ़ निवासी राहुल यादव तथा चालक की पहचान देवरिया के मिसकारी निवासी सुजीत कुमार गोड़ के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि 13 नवंबर की शाम अगसरा गांव के समीप शराब के नशे में ट्रक चालक ने एक आटो में धक्का मार दिया था। इस दौरान आटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इसमें दो की स्थिति गंभीर होने के कारण उनका इलाज गोरखपुर अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान 13 नवंबर को ही ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…