परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना के जयजोर में मंगलवार को हुई आपसी विवाद में चाकू लगने से दीनानाथ राजभर की मौत हो गई थी। इस मामले में जयजोर निवासी मृत दीनानाथ राजभर की पत्नी मीना देवी ने बुधवार को थाना में आवेदन देकर गांव के ही रशेंद्र ठाकुर व उसके भाई वीरेंद्र ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी कराई है।
उसने आरोप लगाया है कि उक्त दोनों भाई मंगलवार को मेरे दरवाजे पर रखे सूखा लकड़ी लेकर जा रहे थे जिसका मेरे पति दीनानाथ राजभर द्वारा विरोध किया गया। इस पर रशेंद्र ठाकुर ने मेरे पति के सीने पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस मामले में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने आरोपित रशेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…