दरौली: चाची ने मासूम दुधमुंहे बच्चे की गला दबाकर की हत्या

दो महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। गुरुवार की सुबह छत पर खेल रहे एक अबोध बालक की हत्या उसकी सगी चाची ने अपने कमरे में ले जाकर कर दी। निर्मोही महिला ने बच्चे को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद उसकी चाची ने मृत बच्चे को छत से घर के पीछे पोखरे के किनारे झाड़ी में फेंक दिया। इस कारण मृत बच्चे के सिर में भी काफी चोटे भी आई थीं और गले की हड्डी भी टूट गई थी । मृतक बजरंगी सिंह का दो वर्षीय पुत्र सुमंत कुमार बताया जाता है। घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा हत्या में शामिल दो महिला को हिरासत में लेकर थाना आई और पूछताछ में जुट गई।मामले में आसपास के लोग ने बताया कि गोपालपुर निवासी त्रिभुवन सिंह के दो पुत्र बजरंगी सिंह और बाल्मीकि सिंह है।

दोनों भाइयों की पत्नियों में विगत कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर एक महिला ने आक्रोश में आकर बजरंगी सिंह के दो वर्षीय पुत्र सुमंत कुमार को गुरुवार की सुबह अपने कमरे में ले जाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्यों को मिटाते हुए छत से घर के पीछे तालाब के किनारे झाड़ी में फेंक दिया। कुछ देर के बाद परिवार वालों ने जब बच्चे की तलाश शुरू की तो बच्चे को झाड़ी में मृत पाया। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने बच्चे को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरौली लाए जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई तथा सभी हत्यारी महिला की निंदा करने लगे।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं देर शाम कांड की जांच को एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिल जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026