परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना परिसर में गुरुवार को शराब बंदी को मजबूत बनाने के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान थाना परिसर में गुठनी, दरौली, नौतन और मैरवा थानाध्यक्ष के साथ थाने के एसआई, एएसआई, चौकीदार और दफादार मौजुद थे। अपने संबोधन में एसपी ने स्पष्ट किया की थाना क्षेत्र में शराब तस्करी, शराब कारोबार, इससे जुड़े कारोबारी, उनपर कारवाई सख्ती से होना चाहिए। इस मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चौकीदारों से कहा की आपके इलाको में अपनी पैनी नजर रखे रहिए। आपके क्षेत्र में क्या गतिविधि है।
कौन आ रहा है और कौन जा रहा है। इस पर अधिक सतर्कता बरतते हुए नजर रखना है। वही उन्होंने सभी थानेदारों को कहा की सीमावर्ती इलाकों में आप गांव गांव जाकर लोगों को शराब के प्रति जागरूक करिए। उनको बताइए शराब पीना और बेचना दोनो ही गैर कानूनी है। इससे पूरा परिवार की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वही थाना क्षेत्र में नियमित गश्त, कारोबारियों पर नकेल, लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया। मौके पर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडेय, नौतन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, मैरवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार दरौली थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल के साथ एसआई श्रवण कुमार पाल, एएसआई मुन्ना कुमार यादव, एएसआई ललित कुमार यादव, एएसआई विनय कुमार, एएसआई प्रमोद तिवारी समेत चौकीदार मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…