दरौली: पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार घायल

पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के मलपुरवा गांव के निकट तेज गति से आ रही अनियंत्रित पिकअप वैन ने एक बाइक सवार को जोड़दार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल व्यक्ति की पहचान दरौली पंचायत स्थित करमाहा गांव के पैतालीस वर्षीय राजेश तिवारी के रूप में किया गया है.जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति बाइक से नवनिर्मित मकान में लगे मजदूरों को खाना लेकर जा रहा था तभी अमरपुर के तरफ से भैंस लादे आ रही पिकअप वैन ने बाइक में जोड़ीदार टक्कर मार दिया जिसके बाद बाइक सवार बांध से पंद्रह फीट गहराई में गिर पड़ा.आसपास के लोगों की नजर जैसे ही पड़ी तो लोगों ने पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने फूर्ति दिखाते हुए चकमा देकर फरार हो गया .

जब आसपास के लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि बाइक सवार व्यक्ति खून से लथपथ छटपटा रहा था.लोगों ने तुरंत उस घायल व्यक्ति को उठाकर ऑटो के माध्यम से दरौली पीएचसी लाया जहां चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया जिस दौरान पता चला कि उसका दायां पैर टुट चुका है और सिर पर भी गंभीर चोट के निशान हैं तथा सिर से अधिक मात्रा में खून निकल रहा है .घायल व्यक्ति की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने बेहतर इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.वहि घटना की सूचना मिलने के अस्पताल में पहुंचे परिजनों कि रो रो का बुरा हाल था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026