दरौंदा: दो बाइक व 72 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के दरौंदा गांव से पुलिस ने बहत्तर लीटर देशी शराब, दो मोटरसाइकिल के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबध में थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की देर संध्या सीवान- छपरा मुख्य मार्ग से गश्ती के दौरान किसी ने गुप्त सूचना दिया कि भारी मात्रा में शराब लेकर कारोबारी आ रहे है. सूचना के बाद दोनो कारोबारियों का पीछा किया गया. जिसके बाद शराब एवं मोटरसाइकिल छोड़ कर अंधेरा का फायदा उठा कर भाग निकले. पुलिस द्वारा दोनो कारोबारियों की पहचान कर ली गई थी.

जिसके आधार पर शनिवार की सुबह में दोनो आरोपियों के घर छापेमारी कर के के गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि शराब कारोबारियों पर पुलिस की कड़ी नजर है. शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों की खैर नहीं है. शराब कारोबारी की पहचान शंकर प्रसाद के पुत्र गोविंद कुमार प्रसाद एवं लक्ष्मण महतो के पुत्र राजू कुमार महतो के रूप में हुई है. जिनके विरुद्ध थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत 164/22 में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026