परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के भिटौली पंचायत के सोनवर्षा गांव में सोमवार की सुबह करेंट लगने की चपेट में आने एक अधेड़ की मौत हो गई है. मृतक सोनवर्षा गांव निवासी शिवप्रसाद यादव बताया जाता है. इस घटना के बाद से अधेड़ के परिजनों में कोहराम मच गया. बतादें कि सोनवर्षा निवासी शिवप्रसाद यादव अपने घर में बिजली के कार्य कर रहे थे. तभी करंट की चपेट में आ गये.
परिजन अभी कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो गयी. मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. परिजनों के रोने की आवाज सुन अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे. मृतक अपने पीछे पत्नी सहीत तीन पुत्र और एक पुत्री छोड गये. शिवप्रसाद यादव की मौत के बाद पत्नी निर्माला देवी तथा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…