सिवान के गंगपुर सिसवन में बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, खतरे के निशान के करीब पहुंचने पर लोगों में भय

  • शनिवार की दोपहर जलस्तर 55.060 सेमी था
  • गंगपुर में खतरे के निशान के बिल्कुल करीब है
  • कचनार साईपुर, ग्यासपुर, गंगपुर सिसवन शुभहात्ता आदि के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

परवेज अख्तर/ एडिटर इन चीफ:
पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के एवं नेपाल के द्वारा छोड़े गए पानी के चलते सिवान स्थित सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. नदी का जलस्तर गंगपुर सिसवन में डेंजर पॉइंट के बिल्कुल करीब जा पहुंचा है. जबकि नदी लगातार बढ़ रहा है. गंगपुर सिसवन में पिछले 24 घंटों के दौरान नदी का जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक सरयू नदी का जलस्तर गंगपुर सिसवन में रविवार की दोपहर 3 बजे 55.800 सेमी रिकॉर्ड किया गया. जबकि यहां शनिवार की दोपहर जलस्तर 55.060 सेमी था. यहां नदी का डेंजर पॉइंट 57. 04 मी है.

9 दिनों से लगातार भारी बारिश के चलते सरयू के जलस्तर में हो रही वृद्धि होने से बाढ़ जैसी हालत है. नदी का जलस्तर गंगपुर में खतरे के निशान के बिल्कुल करीब है. नदी के पानी ने तटवर्ती इलाकों को छूना शुरू कर दिया है. जिससे कटाव कि समस्या उत्पन्न हो सकती है. कचनार साईपुर, ग्यासपुर, गंगपुर सिसवन शुभहात्ता आदि के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर तटवर्ती क्षेत्र में रहनेवाले ग्रामीण चिंतित हैं. कुछ ऐसा ही हाल सिसवन प्रखंड क्षेत्र की ग्यासपुर पंचायत के नवका टोला गांव का है. यहां से होकर गुजरने वाली सरयू नदी इन दिनों उग्र रूप धारण किए हुई है. जिसके चलते ग्रामीण दहशत में हैं. इसको लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी अलर्ट हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026