परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय दरौली व उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनौली का गुरुवार को डीईओ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार यादव व सहायक शिक्षक प्रमोद कुमार तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनौली के प्रधानाध्यापक मदन यादव विद्यालय में बिना सूचना दिए अनुपस्थित थे। हालांकि पूछे जाने पर डीईओ मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से संपर्क किया गया।
दोनों ने बताया कि वे लोग चुनाव कार्य में लगे हुए हैं। बावजूद इसके विद्यालय में इस बात की कोई लिखित जानकारी नहीं होना निश्चित रूप से शिक्षकों द्वारा अपने सेवा कार्य, कर्तव्य निर्वहन व विभागीय जिम्मेवारी के प्रति घोर लापरवाही है। शिक्षकों के विद्यालय में बिना सूचना अनुपस्थित रहने के दौरान इनकी इलेक्शन ड्यूटी में होने की बात बताया जाना निश्चित रूप से जांच का विषय है। जांच के बाद ही इनकी सत्यता सामने आएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…