परवेज अख्तर/सिवान: खाताधारक के बिना जानकारी के ही खाता से एक लाख 71 हजार रुपये का अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित ने दरौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आवेदक थाना क्षेत्र के बलिया निवासी नसरूल्लाह ने पुलिस को बताया है कि उसका खाता दरौली स्थित सेंट्रल बैंक में है। इधर उनके बिना जानकारी के ही उनके खाते से 21 सितंबर को एक लाख 71 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है। रुपये की निकासी एटीएम कार्ड के जरिए की गयी है। इधर खाते से अवैध तरीके से रुपये निकासी की जानकारी होने के बाद खाताधारक के होश उड़ गए। फौरन उसने बैंक को इसकी सूचना दी। बाद में उसने स्थानीय थाने में इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि खाते से अवैध निकासी को लेकर एक पीड़ित ने आवेदन दिया था। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…