दरौली: पितृ तर्पण पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान दान

श्रद्धालुओं ने सरयु स्नान कर पितृरों का किया तर्पण

परवेज अख्तर/सिवान: दरौली सरयू नदी पंच मंदिर घाट पर पितृ विसर्जन के मौके पर बुधवार को सैकडों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई। वही श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए स्नान दान किया । बुधवार को अमावस्या व पितृ विसर्जन पर पंच मंदिर घाट पर सुबह से ही स्नानार्थियों का तांता लग रहा । दुसरी ओर अगल अगल जगहों  से आए लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान किया और पूजन पाठ करने के बाद दान किया। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक पंच मंदिर घाट पर स्नान करने एवं अपने पितरों को जल अर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वैसे तो प्रत्येक अमावस्या पर पंच मंदिर घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की  भीड़ जमा होती है । लेकिन बुधवार को पितृ विसर्जन होने के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही । शास्त्रों के अनुसार सर्व पितृ दोष अमावस्या को पितरों के निमित तर्पण, श्राद्ध, एवं दान करने से पितृ अपने वंशजो से अत्यंत प्रसन्न रहते है और उसके जीवन में कोई भी संकट  नहीं रहता है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026