परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना के किसूनबारी गांव में सोमवार के मध्य रात्रि असामाजिक तत्वों ने एक घर में आग लगा दी.इस घटना में एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक सहित घर के कपड़े आदि जलकर खाक हो गई.घर मे मौजूद बच्चे भाग कर जान बचाई.इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक घटना किसुनबारी गांव निवासी सोनू कुमार गुप्ता के घर में घटी, जिसमें बरामदे में रखी मोटरसाइकिल कपड़ा चारपाई व लकडी के दरवाजा सहीत करीब 95 हजार की संपत्ति जलकर खाक हो गई. हालांकि घर के बच्चे वह महिलाएं इस घटना से काफी दहशत में है. हालांकि पीड़ित ने अज्ञातो के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि आवेदन मिली है जांच पड़ताल की जा रही है दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…