परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को बीडीओ अभिषेक कुमार चंदन की देखरेख में दिव्यांगजनों हेतु भारत सरकार की एडीप योजना के अंतर्गत नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद कविता सिंह द्वारा दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया। बीडीओ ने बताया कि जून में शिविर लगाया गया था, उसमें दिव्यांगों द्वारा अपना-अपना नाम दर्ज कराया गया था।
उन्हें ही सहायक उपकरण दिया गया है। उन्होंने बताया कि 100 ट्राइसाइकिल, 10 बैट्री चालित ई-रिक्शा, 20 श्रवण यंत्र, 30 ह्वील चेयर, 60 सेंसर छड़ी समेत आदि यंत्र का वितरण किया गया। इस दौरान जदयू नेता अजय सिंह, सीओ अरविंद प्रसाद सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं उपकरण मिलने के बाद दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…