परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि सभागार भवन परिसर में बुधवार को कृषि पदाधिकारी सूरज मोहन झा की देखरेख में शिविर लगाकर किसानों के बीच करीब चार सौ क्विंटल गेहूं, तेलहन, दलहन बीज का वितरण अनुदानित दर पर किया गया। कृषि समन्वयक बबलू कुमार, अभिषेक प्रियदर्शी, राहुल कुमार सिंह ने बताया कि जो किसान आनलाइन आवेदन किए थे उनके बीच अनुदानित दर पर बीज का वितरण किया जा रहा है।
बीज वितरण अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर किया जा रहा है। वहीं कृषि पदाधिकारी ने किसानों को सरकार की इस लाभकारी योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर लेखपाल संतोष कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, तारकेश्वर प्रसाद आदि कृषि कर्मी उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…