दरौली: फर्जी महंथ सिंह उर्फ मुसाफिर राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मामला फर्जी साक्ष्य के आधार पर आधार कार्ड बनवाने का

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सरना (बेचन राय के टोला) निवासी महंथ सिंह उर्फ मुसाफिर राय को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उस पर गलत साक्ष्य के आधार पर दोन मठ के उतराधिकारी महंथ राजकेश्वर भारती के नाम का आधार कार्ड बनवाने व इनके चल अचल संपत्ति को हड़पने के लिए साजिश रचने से संबंधित एक फर्जीवाड़े के मामले में शुक्रवार की देर शाम में गिरफ्तार किया. जानकारी हो कि दोन मठ के उत्तराधिकारी महंत राजकेश्वर भारती के पुत्र भारत भूषण भारती ने एक लिखित आवेदन के माध्यम से स्थानीय थाने में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम सरना (बेचन राय के टोला) निवासी महंथ सिंह उर्फ मुसाफिर राय उनके पिता राजकेश्वर भारती के नाम का आधार कार्ड गलत तरीके से जालसाजी करते हुए बनवाया है.

इनको पता तब चला जब महंथ सिंह का फर्जी आधार कार्ड पोस्ट ऑफिस के द्वारा कार्ड में अंकित पता दोन मठिया पर पहुंचा. पूछे जाने पर इन्होंने बताया कि महंत सिंह उर्फ मुसाफिर राय पूर्व से ही वास्तविक महंथ राजकेश्वर भारती के जगह-जमीन को अवैध रूप से विक्रय करने के कि फिराक में है और इसी षड्यंत्र को मूर्त रूप देने के लिए महंत सिंह ने जालसाजी करते हुए इनके पिता महंथ राजकेश्वर भारती का फर्जी आधार कार्ड भी बनवाने का काम किया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026