परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा के एक गांव की रहने वाली युवती ने यौन शोषण के बाद गर्भवती होने पर प्रेमी द्वारा छोड़ देने व गांव छोड़कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. युवती जब प्रेमी के घर जा रही है तो उसके परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे है. उसने अपने आवेदन में छह लोगों को आरोपित की है. जिसमें भीम यादव, शांति देवी, शैलेश कुमार, राजेश कुमार, मीना देवी, अजय यादव, नीतू देवी शामिल है.
उसके आवेदन के अनुसार मेरे गांव के ही सतेंद्र यादव पांच वर्षों से मेरा पीछा करता रहा और दबंगई के बल पर शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब मैं दो महीने की गर्भवती हुई तो 21 मई को गांव के ही शिवमंदिर पर हम दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद बच्चा गिराने की बात करने लगा और मुझे समझ बुझा कर घर छोड़ दिया. इसके बाद गांव छोड़कर फरार हो गया. काफी खोजबीन के बाद नहीं पता चला तो मैं उसके घर गयी तो उसके परिजन गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगें. दुबारा आने पर सतेंद्र यादव के परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…