दरौली: गोपालपुर बंधे पे सलुईस गेट लगाने को ले किसानों ने दिया धरना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड परिसर स्थित धरना चबूतरा पर मंगलवार को किसानों ने सलुईस गेट लगाने की मांग को लेकर धरना दिया। भारतीय जनमंच के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि दरौली गोपालपुर बंधे पर एक सलुईस गेट था। पुल के जर्जर होने पर 2008 में नया पुल का निर्माण सरकार ने करा दिया। लेकिन, नए पुल में सलुईस गेट को नहीं लगाया। इससे दरौली, मुड़ा, कृष्णपाली, गोपालपुर गांव के हजारों एकड़ खेत में नदी के पानी जमने से खरीफ की फसल प्रत्येक वर्ष बर्बाद हो जाती है। सैकड़ों एकड़ खेत में रवि फसल की खेती नहीं पाती है।

उन्होंने कहा कि दरौली गोपालपुर बांध में सलुईस गेट लगाने के लिए 2008 से 2021 तक कई बार विधायक, सांसद, डीएम को सलुईस गेट लगाने के लिए आवेदन देकर गुहार लगाई। बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया। वहीं उन्होंने कहा की प्रशासन एवं नलजनप्रतिनिधि दोनों की आंख कान बंद है। अगर समय रहते सलुईस गेट नहीं लगा तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कृष्णा चौधरी, वीरेंद्र सिंह, श्रीराम मिश्रा, बाबुनन्द राय, परशुराम राय, मनोज दूबे, हीरा भगत, पदुम राय थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024