परवेज अख्तर/सिवान: सदर प्रखंड के भंटापोखर स्थित वेयरहाउस में जिले में पूर्व के हुए चुनाव में उपयोग किए गए ईवीएम रखे गए हैं। आयोग के निर्देश पर वेयरहाउस का निरीक्षण डीएम अमित कुमार पांडेय ने विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को किया। इस दौरान डीएम ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य स्थिति का जायजा लिया।
डीएम ने वेयरहाउस के सभी मंजिल पर रखे गए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के रख-रखाव, सीसीटीवी, अग्नि सुरक्षा व वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा संबंधित सुरक्षा के दृष्टिकोण से अन्य मामलों की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने संबंधित अधिकारी व कर्मियों से पूछताछ की व इसके मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। साथ ही उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मौके पर एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय, भाजपा के संजीव प्रकाश व राजद के शैलेन्द्र कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…