✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बेलसुई में कृषि फीडर के लिए लगाए गए तार की चोरी के मामले में कनीय विद्युत अभियंता अंकिता कुमारी ने दरौली थाना में प्राथमिकी करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई कि बेलसुई में कृषि फीडर के 11 केवी एवं एलटी तार को कुछ व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा गया। इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। इसमें मेरे अलावा भोला चौधरी एवं मानव बल ददन गुप्ता थे। जांचोपरांत पाया गया कि बेलसुई में 40 पोल का 11 केवी कृषि फीडर तार लगभग दो किलो मीटर एवं एलटी तार तीन सौ मीटर लगभग का तार काट काट लिया गया है। इस कारण नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी को लगभग दो लाख 57 हजार690 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…