✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के एक होटल में शुक्रवार को मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब को फंसाने की साजिश की जा रही है। कहा कि मोहम्मद शहाबुद्दीन के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निकली उनकी पत्नी हेना शहाब की लोकप्रियता से घबराकर उन्हें हतोत्साहित करने के लिए उनके पुत्र ओसामा शहाब को मोतिहारी में झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश की गई है। ओसामा शहाब घटना के दिन दिल्ली में थे और इसके सबूत भी हैं। दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटी का ससुराल मोतिहारी में है।
उनके रिस्तेदार का आपस में भूमि विवाद चल रहा है। इस दौरान विवाद बढ़ा तो बेटी के ससुराल वालों के विरोधी लोगों ने ओसामा और उनके चिकित्सक बहन बहनोई के खिलाफ झूठा मुकदमा करा दिया। कहा कि वे सरकार और मोतिहारी एसपी से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। वहीं राजद जिला प्रवक्ता उमेश कुमार ने कहा कि ओसामा शहाब का मोतिहारी की घटना से कोई लेना देना नहीं है। वे सिवान ही नहीं बिहार के यूथ आइकान हैं। मौके पर विक्रांत सिंह, धनंजय कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…