परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के करोम पंचायत के मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को बीएड कालेज की छात्राओं द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के महत्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विकास दीक्षित ने की। करोम स्थित श्रीश्याम साईं कालेज की बीएड की छात्र-छात्राओं द्वारा झांकी प्रस्तुत कर छठ पर्व की सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व को रेखांकित किया गया।
इसमें छठ व्रत के पहले ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं द्वारा खरना किया जाता है। इसमें ग्रामीण इलाकों में होने वाले मौसमी फलों, सब्जियों और अनाज का प्रयोग किया जाता है इससे तात्पर्य अपने मूल खेती के प्रति आभार प्रकट करना है। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षक संजय कुमार, अफरोजा और श्याम साई इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षु संजय यादव, सौरभ गुप्ता, निशा कुमारी, अमृता तिवारी,अंजली चौबे, विकास राजपूत,परमेश्वर कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…