सिवान: जनता दरबार में 70 से अधिक मामलों का हुआ आन स्पाट निष्पादन

परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी और कई मामलों का निष्पादन भी किया। लोगों कि शिकायत सुनने के बाद मौके पर ही डीएम ने संबंधित विभागों को मामला सौंपकर इसे प्राथमिकता के आधार पर निबटाने का निर्देश दिया। सबसे पहले डीएम ने कार्यालय कक्ष के बाहर प्रतीक्षालय में पहुंचकर बारी-बारी से लोगों की समस्याएं सुनी, इसके बाद अन्य पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में उपस्थित फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं का आन द स्पाट निष्पादन किया। प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस दौरान जिलाधिकारी ने 105 फरियादियों की समस्याएं सुनी।

साथ ही जनसमस्याओं से जुड़े 70 मामलों का आन द स्पाट निष्पादन किया गया। जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। इन मामलों में पदाधिकारियों ने संबंधित सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण, मनरेगा, बैंकिंग, श्रम, राजस्व, अवर निबंधक कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, अंचल कार्यालय, जमीन की मापी, बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा से संबंधित मामले आए। इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना, नलजल, पक्की गली नाली की शिकायत से संबंधित मामले आए। जनता दरबार में अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026