परवेज अख्तर, सिवान:- दरौली थाने में तीन नए पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की घोषणा की गई है। जिसमें बहरिया थाना से एएसआई देवेंद्र पंडित , त्वरित विचारण कोषांग के एएसआई उमाशंकर सिंह और जामो थाने के एसआई लालबाबू सिंह शामिल को दरौली थाने में पदस्थापित किया गया है। बीते बृहस्पतिवार की देर रात में पशु तस्करों से अवैध वसूली के मामले में आपसी हिस्सा के बंटवारे को लेकर विवाद के बाद एसपी नवीनचंद्र झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ने दरौली थाने के तीन पुलिस पदाधिकारी, एक ड्राइवर तथा चार होमगार्ड के जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था, निलंबित पदाधिकारियों कि जगह नए पदाधिकारियों की तैनाती शनिवार को देर रात में कर दी गयी।रविवार देर शाम तक उक्त तीनों पदाधिकारियो ने दरौली थाने में योगदान सुनिश्चित कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…