Siwan News

शिक्षकों की समस्या हल करने में शिथिलता बरत रहे पदाधिकारी

परवेज अख्तर, सीवान:- नगर स्थित जगदीश शिक्षक सेवा सदन परिसर में रविवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष रामेश्वर पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह ने कहा कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं सामने है। लेकिन डीईओ व डीपीओ स्थापना द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस पर शिक्षकों ने असंतोष व्यक्त किया। इनलोगों की शिथिलता के चलते स्नातक योग्याधारी प्रशिक्षित शिक्षकों का उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक के वेतनमान में प्रोन्नति देने का काम नहीं किया जा रहा है। साथ ही नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण करने व ससमय वेतन भुगतान में भी देर की जा रही है। अंचल स्तर पर सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं के निष्पादन के लिए नामित पदाधिकारियों के साथ नियमित बैठक करने को कहा। शिक्षक नेता कुणाल सिंह ने कहा कि संघ की एकजुटता बनाए रखना जरूरी है। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष पंचानंद मिश्र, विनयशंकर, रामाकांत चौधरी, राजीव कुमार सिंह, दिनेश मिश्र, अशोक कुमार, राधेश्याम सिंह, जयचंद प्रसाद, दिनेश कुमार, नरेंद्र कुमार पांडेय, जीउत राम, वीरेंद्र सिंह, शमशाद अंसारी, जैनुद्दीन, अशोक कुमार सिंह, सुदामा मांझी, अजय कुमार थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026