परवेज अख्तर/सिवान: दरौली विधायक सत्यदेव राम ने कृष्णपाली में विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता सहित कनीय अभियंताओं के साथ विभागीय बैठक की. जिसमें कृषि कार्य हेतु सभी पंचायतों में पानी के विषय पर बात-चीत की गयी. कृषि कार्य हेतु विद्युत योजना सरकारी कार्य है. किसी गांव में पोल तार तो किसी गांव में ट्रांसफर है, तो किसी गांव में सिर्फ पोल तार ही है. सूखा से निपटने के लिये विभागीय अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जहां पोल तार एव ट्रांसफर है, वहां सिंचाई हेतु विद्युत पोल, तार व ट्रांसफर लगाकर पूरा किया जाय.
ताकि किसान अपनी फसल की सिंचाई का काम पूरा कर सकें. साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बड़े पैमाने पर बिल आ रहा है. उपभोक्ताओं के आवेदन के आधार पर सुधार किया जाए ताकि बिल कम आए. बतादें कि विगत तीन दिनों से विधायक द्वारा कृषि संबंधी समस्याओं एवं पानी के लिये लगातार प्रयास किया जा रहा है. बैठक में भाकपा-माले प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर, मुखिया लालबहादूर भगत, अनिल राम, संयोग अंबेडकर आदि उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…