✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिसवन व चैनपुर ओपी पुलिस ने सयुक्त रूप से छापेमारी कर कार सवार युवक पर फायरिंग कर रुपए लूटने के मामले मे फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के भरवालिया गांव निवासी बिहारी सिंह के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि आरोपी की मां नीलू देवी गांव के हीं प्रथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के कौली छपरा गांव के छठू यादव के पुत्र दिनेश कुमार यादव ने बीते 30 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमें बताया था कि बीते 29 मई की रात वे अपने चारपहिया गाड़ी से महानगर गांव से पैसा लेकर घर लौट रहा था.
तभी तिलौता महानगर सड़क पर कौली छपरा गांव के समीप पहुंचने पर पीछे से आए एक बाइक पर सवार हाथियार से लैस दो अपराधियों ने ओवर टेक कर बाइक आगे खड़ा कर जेब से एक लाख रुपये व गले से सोने का सीकड़ी निकाल लिया था. इसके बाद भगाने के दौरान आरोपी कार के पीछे तीन फायरिंग कर दी थी. जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी. मामले में पीड़ित ने उक्त आरोपी को नामजद किया था. इधर पुलिस को भी तीन महीने से आरोपी की तलाश थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी ओपी थाना क्षेत्र के मेहंदार मंदिर परिसर से किया गया है. जिससे लंबी पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…