दरौली: चोरी की बाइक के साथ मां-पुत्र गिरफ्तार, जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना की टीम ने बुधवार की रात उकड़ेरी गांव में छापेमारी कर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दरौली थाना में गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान मैरवा एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोरों के पास चोरी की चार बाइक, चार देसी कट्टा, नौ गोली, दो खोखा, नाै मोबाइल फोन, तीन गैस भट्ठी, एक इलेक्ट्रिक कटर, एक मैनुअल कटर, एक वेल्डिंग मशीन जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि उकड़ेरी निवासी फूल मोहम्मद अपने दो पुत्रों व पत्नी के साथ मिलकर चोरी की सामान की खरीद-बिक्री का कार्य करता था। गुप्त सूचना पर दरौली थानाध्यक्ष रौशन कुमार, एसआइ खुशबू कुमारी, एएसआइ राकेश कुमार, विद्या सागर साह, मनोज कुमार ने उकड़ेरी गांव में बुधवार की रात छापेमारी तथा फूल मोहम्मद के घर उक्त सामान को बरामद कर लिया। इस दौरान फूल मोहम्मद भागने में सफल रहा जबकि उसकी पत्नी नूरजहां खातून तथा पुत्र अमूल अंसारी का गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026