हुसैनगंज: मारपीट मामले में पांच के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज में हुई मारपीट मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। मामले में हुसैनगंज निवासी अरमान अली ने थाने में आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि 12 अप्रैल को हुसैनगंज अठघरवा निवासी बेलाल अली, शादाब अली, एजाज अली, इजाज अली एवं मोहम्मद राजा मिलकर एक बाइक सवार को घेरकर मारपीट तथा बाइक छीनने का प्रयास कर रहे थे।

इस दौरान जब वे बीच बचाव कर बाइक सवार को सकुशल भेज दिया, तो सभी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। पुनः 13 अप्रैल की देर शाम जब वे बाजार से दवा खरीदकर अपने भाई आमिर के साथ घर लौट रहे थे, तो उक्त सभी लोग रास्ते में घेरकर गाली गलौज तथा मारपीट करने लगे तथा राड, चाकू एवं पिस्टल से वार कर जख्मी कर दिया। इसमें मेरे भाई आमिर के आंख में चोट लग गई तथा उनका अंगूठा टूट गया। साथ ही उक्त लोगों ने अंगूठी एवं चेन भी छीन ली। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026