दरौली: महान शिक्षाविद व उद्योगपति कुमार बिहारी पांडेय के निधन पर शोक

मुंबई के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को ली अंतिम सांस, शोक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के दोन स्थित जेआर कांवेंट के संस्थापक व एक सफल उद्योगपति कुमार बिहारी पांडेय का निधन मुंबई के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार हो गया। वे 87 वर्ष के थे। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पिछले कुछ दिनों से वह स्वास्थ संबंधी समस्या से परेशान थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके बचपन के मित्र व दोन के लेजा मठिया गांव निवासी महंत राजकेश्वर भारती ने जब कुमार बिहारी पांडेय के निधन की खबर सुनी तो वे भावुक हो गए। कहा कि आज मैंने अपना एक सखा, एक भाई खो दिया। उन्होंने बताया कि पांडेय विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। भले ही बचपन में कागज व पेन से उनका रिश्ता नहीं हो पाया, लेकिन ज्ञान रूपी शिक्षा उनक अंदर खूब भरा था। वहीं शोक व्यक्त करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि कुमार बिहारी पांडेय एक सफल उद्योगपति, लेखक, कवि, गायक, थिंकर सहित कई अन्य विधा से संपन्न थे।

नाम मात्र तीसरी या चौथी क्लास तक ही शिक्षा ग्रहण कर पाए थे, फिर भी उनके अंदर विद्वतापूर्ण ज्ञान कूट-कूट कर भरी थी। उनसे मिलने वाले आमलोग, अधिकारी से लेकर नेताओं तक सभी उनके सदव्यवहार व विद्वतापूर्ण ज्ञान से कायल हो जाते थे। अब लोगों में उनकी एक सुनहरी यादें रह जाएगी। बता दें कि उनका जन्म दरौली प्रखंड के दोन गांव में सात अप्रैल 1936 को एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था। शहर दर शहर भटकते-भटकते वे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे, जहां पर काफी संघर्ष के बाद उद्योग जगत में अपनी पहचान बनाई। वें अपने गांव दोन में शिक्षा सभी तक सुलभ हो एक उत्कृष्ट जे आर कांवेंट विद्यालय व आइटीआइ की स्थापना की। उन्होंने अनेकों मंदिर भी बनवाएं। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में विद्यालय के प्रबंधक अनिश कुमार पांडेय, विश्व प्रकाश वर्मा उर्फ छोटे, हितेश चौबे, दिलीपनाथ तिवारी, चिमनी उद्योग संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, डा. रवि शंकर मिश्र, सुनील कुमार पांडेय आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026