मैरवा: राशन बेचने व राशन वितरण में मनमानी का आरोप, डीलर के विरुद्ध सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड के बभनौली पंचायत के एक डीलर द्वारा राशन बेचने व राशन वितरण में मनमानी करने से आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार को बभनौली चट्टी पर मैरवा-गुठनी मुख्य सड़क को जाम कर दिया तथा डीलर के विरुद्ध प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया। वहीं उपभोक्ताओं की शिकायत पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद ने डीलर के दुकान पहुंच स्टाक पंजी की जांच की।जानकारी के अनुसार बभनौली के ग्रामीणों को डीलर अशोक राम द्वारा एक जुगाड़ ठेले पर गेहूं की कुछ बोरी कालाबाजारी में भेजने की सूचना मिली। इस पर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे गए। ग्रामीणों के पहुंचने के पूर्व गेहूं लदा चालक ठेला लेकर भाग गया। काफी संख्या में ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर मैरवा- गुठनी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। किसी ने सड़क जाम की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तथा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाई। जाम स्थल से ग्रामीणों ने एक बाइक जब्त की।

ग्रामीणों के अनुसार वह बाइक किसी बिचौलिए की बताई जा रही थी। सड़क जाम की सूचना पर बभनौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शशि कुमार यादव, सरपंच पुत्र जुनेद आलम और वार्ड सदस्य के पति जावेद अली पहुंचे तथा अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद एमओ अर्जुन प्रसाद वहां पहुंचे और उपभोक्ताओं की शिकायत सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि डीलर द्वारा दो महीने से राशन नहीं दिया जा रहा है। डीलर की मनमानी के कारण उन्हें अधिक मूल्य पर राशन का वितरण किया जाता है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलर के दुकान के स्टाक की जांच की।

जांच मे खाद्यान्न का स्टाक कम होने की बात भी सामने आई है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि स्टाक मिलाया गया है, लेकिन आनलाइन मिलान करना है। नेटवर्क सही काम नहीं करने की वजह से अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच प्रतिवेदन वरीय अधिकारी को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर का राशन अभी बट रहा है। ग्रामीण जनवरी और दिसंबर को लेकर दो महीना का राशन नहीं मिलने की बात कर रहे हैं जबकि दिसंबर का राशन वितरण हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में फिरोज अंसारी, छोटू प्रसाद, भोला गुप्ता, विनोद चौहान, हरीश तुरहा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026