दरौली: गला रेतकर वृद्धा की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

देर शाम तक नहीं हुई थी प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में सोमवार की रात एक वृद्धा 12 बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर गई और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान अमरपुर निवासी राम दर्शन मल्लाह की विधवा भगवती देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वृद्धा अपने घर में बहू एवं दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती थी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर को भेज दिया। बताया जाता है कि भगवती देवी सोमवार की रात अपने कमरे सोई थी। तभी उनके कमरे में किसी ने घुसकर धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।

मंगलवार की सुबह जब वह नहीं जगी तो उनकी बहू ने उन्हें आवाज दी। कुछ देर बाद अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो कमरे में जाकर बहू ने देखा की उसकी सास खून से लथपथ तथा मृत पड़ी थीं। इसके बाद वह चिल्लाने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहना से जांच की जा रही है। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। इस घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026