परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात चोरी की दो बाइक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि बरामद बाइक चोरी की है। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार तेलकथू गावं में छापेमारी की गई, यहां स्प्लेंडर बाइक के साथ थाना क्षेत्र के तेलकथू निवासी सुरेश यादव एवं जीबी नगर तरवारा निवासी अजीत तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।
इसके बाद इनकी निशानदेही पर अपाची बाइक के साथ दो लोगों को अफराद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में महराजगंज थाना क्षेत्र के माघी गांव निवासी मंटू शर्मा एवं गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के ऋतिक कुमार पाठक शामिल है। दोनों जगहों पर छापेमारी कर चोरी की दो बाइक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को मंगलवार की दोपहर जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…