दरौली: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

  • बाइक चोर से पुलिस को मिले अहम सुराग
  • वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया बाइक चोर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दरौली-गुठनी चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना किसी कागजात के एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रकौली गांव निवासी स्व. विक्रमा सिंह का पुत्र बिहारी सिंह बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान पता चला कि बाइक चोरी की है। इसकी चोरी होने की एफआईआर रघुनाथपुर थाना में पूर्व से दर्ज है। सघन पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने बाइक चोरी से संबंधित कई अहम सुराग पुलिस को बताए हैं। जिसपर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जब्त बाइक लाल रंग की हौंडा शाइन है। दरौली थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार सोमवार को सायं 7 बजे दरौली के गुठनी चौराहे पर वाहन चेकिंग शुरू की गयी।

चेकिंग के दौरान बिहारी सिंह को रोककर गाड़ी का कागजात मांगा गया। लेकिन कोई कागजात नहीं होने के कारण गाड़ी और गाड़ी चालक बिहारी सिंह को पुलिस द्वारा थाने लाया गया। जहां पूछताछ के दौरान आए तथ्यों के सत्यापन के दौरान पता चला कि उक्त बाइक चोरी की है। जिसकी चोरी की प्राथमिकी रघुनाथपुर थाने में कांड संख्या-159/21 पूर्व से दर्ज है। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि सघन पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक बिहारी सिंह द्वारा क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी से संबंधित कई अहम सुराग बताए गए हैं। जिस पर मेरे स्तर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। बहुत जल्द क्षेत्र में बाइक चोरी से संबंधित अहम उद्भेदन किए जा सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026