गुठनी: सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से गांव पानी से घिरे

  • दो हजार लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति
  • बाढ़ से गांवों को जोड़ने वाली सड़क भी डूबी

परवेज अख्तर/सिवान: सरयू नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से जहां निचले इलाकों में पानी घुस गया है वहीं प्रखंड के सुनहला पंचायत के आधा दर्जन गांव पूरी तरह से पानी से घिर गए हैं। ग्रामीणों का कहना था कि सोनहुला पंचायत के धर्मपुर, श्रीकरपुर, पुरैना, सोनहुला, बिहारी गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रहने वाले 2,000 से अधिक लोग इससे पूरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि लगातार जलजमाव से उनके सामने विकट परिस्थितियां उत्पन्न हो गई हैं और लोग भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। वहीं पानी के लगातार जमा होने पर कई तरह के संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। सोनहुला पंचायत बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला पंचायत है। लोगों की माने तो धर्मपुर, श्रीकरपुर, सोनहुला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर पानी लगने से आवागमन बाधित हो गया है। बीडीओ आनंद प्रकाश का कहना है कि मौके पर जाकर इस समस्या से रूबरू होना है। इसके नुकसान का आकलन करना होगा।

किसानों की फसल को हुआ नुकसान

सरयू नदी में आई बाढ़ से सोनहुला पंचायत के निचले इलाकों में लगी फसलो को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन इसका आज तक कोई जमीन सर्वे नहीं किया गया है। जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। लोगों मे सल्हनथी देवी, जनक ठाकुर, रोहित राम, महाजन सहनी, करण सहनी, गोरख राम, गुलाब राम, कालीचरण सहनी, रामदेव सहनी, लालमीना देवी, बिंदा देवी, ललिता देवी, चनमती देवी, बेला देवी ने जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित पंचायत का दौरा करने, फसलों के नुकसान का आकलन करने, पीड़ितों के लिए उचित व्यवस्था करने, उन्हें मुआवजा देने, पशुओं के चारे का व्यवस्था करने की अपील की।

क्या कहते हैं एसडीओ

एसडीओ रामबाबू बैठा ने कहा कि बाढ़ विभाग के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इससे हुए नुकसान की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

घरों में घुसा बरसात का पानी

बड़हरिया। प्रखंड के बभनवारा दलित बस्ती में वर्षा का पानी घुस जाने के कारण आधा दर्जन परिवार प्रभावित हैं। ये मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वर्षा के पानी के साथ बगल के नदी का भी पानी घुस गया है। दलित बस्ती के लोगों ने बताया कि घरों में दो फीट से अधिक जलजमाव हो गया है। पानी लगने से खाना बनाना मुश्किल हो गया है। साथ ही सांप व जोंक भी घरों में अपना जगह बना चुके हैं। पीड़ित परिवार अपने मवेशियों को लेकर सड़क पर गुजर बसर कर रहे हैं। दलित बस्ती का सात से अधिक परिवार सहायता पर आश्रित रह गया है। पीड़ित श्यामलाल राम, बादशाह महतो, अनिल कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, बबलू कुमार महतो, विश्वनाथ कुमार महतो, भागवत राम के लगभग 20 से 25 लोग व एक दर्जन मवेशी भी भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। वहीं ग्रामीण शिवनाथ राम, सरोज कुमार, दिलेश्वर राम, राजेश राम, जितेंद्र कुमार राम, सत्येन्द्र कुमार राम, विराज महतो ने बताया कि दो सप्ताह पहले हुए भारी वर्षा के कारण घरों में पानी घुस गया है पीड़ित परिजनों के अलावा ग्रामीणों ने सीओ से मदद की गुहार लगाई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026